Menu
blogid : 11986 postid : 966158

अब्दुल कलाम चले गए!

awaaz
awaaz
  • 30 Posts
  • 39 Comments

हिंदुस्तान के महान देशभक्त चले गए!
भारत के एक मात्र रत्न चले गए!
हम सब के प्यारे अब्दुल कलाम चले गए!

धर्मो में बिखरा प्यार का संवाद चले गए!
धर्म निरपेक्षता का सच्चा अनुवाद चले गए!
हम सब के प्यारे अब्दुल कलाम चले गए!

विज्ञान का अन्नत भंडार चले गए!
गीता और कुरान का सत्य ज्ञान चले गए!
हम सब के प्यारे अब्दुल कलाम चले गए!

कठिनाइओ से लड़ बने सम्मान शिखर चले गए!
जीवन का अमूल्य अर्थ चले गए!
हम सब के प्यारे अब्दुल कलाम चले गए!

वतन पर मर मिटने वाले वतनपरस्त चले गए!
इंसानो की दुनिया मे से इंसानियत का पैगाम चले गए!
हम सब के प्यारे अब्दुल कलाम चले गए!

लोगो की आँखों मे आंसू और सम्मान देकर,
अपने चेेहरे पर गर्वीली मुस्कान ले कर,
हम सब के प्यारे अब्दुल कलाम चले गए!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply